हमारी सफलता की कहानी

दुष्यंत चौटाला 2014 में हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते और 16वी लोकसभा में देश के सबसे युवा सांसद बने। सांसद रहते हुए उन्होंने हज़ारों छात्रों, महिलाओं, किसानों को संसद का भ्रमण करवाया और सांसद रहते हुए वो हरियाणा के  हितों के लिए संसद और सड़क पर लड़ते रहे और बात जब किसान के स्वाभिमान की आयी तो ट्रेक्टर को संसद परिसर में ले गए। इनेलो से बाहर निकाले जाने के बाद दुष्यंत चौटाला ने दिसंबर 2018 में अपने मेहनती कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार जननायक जनता पार्टी का गठन किया।पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और हरियाणा की जनता के समर्थन के बलबूते जननायक जनता पार्टी को 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें मिली। दुष्यंत चौटाला ने दिन-रात जागकर हरियाणा के लोगों की समस्याओं का पूरी निष्ठा के साथ निदान किया। उप मुख्यमंत्री रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने बहुत सारे हरियाणा हितेषी क़ानून विधानसभा में पास करवाये और महिलाओं, किसानों, युवाओं के लिए बहुत सारी योजनाओं को लागू करवाया। 

पहले एक दमदार सांसद और बाद में एक कुशल उप मुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर एक मज़बूत नेता की हुई। आज पूरा हिंदुस्तान दुष्यंत चौटाला की कुशलता, क्षमता, परिश्रम और नेतृत्व की प्रशंसा करता है और उन्हें भविष्य में हरियाणा का मुख्यमंत्री मान कर चल रहा है। दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र के बड़े सफल नेता हैं। वो 25 वर्ष की आयु में सांसद बने और 30 की आयु में उपमुख्यमंत्री बने। वो कम से कम 45 साल और भारतीय राजनीति में सक्रिय रह कर बड़े मुकाम हासिल करेंगे। दुष्यंत चौटाला अमेरिका से स्नातक,जीजेयू,एनएलयू से कानून में मास्टर्स हैं और अब पीएचडी कर रहे हैं। उनके पास सांसद और उपमुख्यमंत्री के पद का सफल अनुभव है। दुष्यंत चौटाला को गाँव, खेती, ग्रामीण आँचल की गहरी समझ है। वो हर वर्ग की जरूरतों और समस्याओं को जानते हैं। वो लगभग हर गाँव के कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े हुए हैं। 

 दुष्यंत चौटाला जननायक देवीलाल जी की मज़बूत राजनीतिक विरासत का नेतृत्व कर रहे हैं जो कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय दल के रूप में एकमात्र मज़बूत विकल्प हैं। हरियाणा के उद्योगों में प्रदेश के युवाओं के लिए 75% आरक्षण रोजगार का कानून विधानसभा में पास करवाया। रोजगार पोर्टल एंव रोजगार भवन की स्थापना करवाई।

बदलाव जिस पर हमें भरोसा हो

हिस्सेदारी कम - काम ज्यादा 10 सीटों से भी निभाया हर वादा

हमारे लिए कार्यक्षमता और प्रभावशीलता सबसे महत्वपूर्ण हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, हमने हर वादा निभाया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। यह हमारी टीम की मेहनत और निष्ठा का नतीजा है, जो हमें अपने मिशन में लगातार सफल बनाता है।

हमसे जुड़ें